हीमोफीलिया: जब शरीर से ख़ून निकलना बंद नहीं होता ( हीमोफिलिया HAEMOPHILIA ) in Hindi
हीमोफिलिया ( HAEMOPHILIA ) :-
यह एक लिंग सहलग्न अप्रभावी लक्षण (sex-linked
recessive trait) है जिस रोग से मनुष्यों
में रुधिर जमने की क्षमता नहीं के बराबर होती है । इस रोग के चलते शरीर के
किसी भाग के कटने से रुधिर का प्रवाह अविरल होता रहता है । रूधिर को जमानेवाले
प्रोटीन का संश्लेषण इस रोग से ग्रसित लोगों में नहीं हो पाता है एवं इससे संबंधित
जीन X क्रोमोसोम पर पाए जाते हैं ।
अगर सामान्य पुरुष की
शादी हीमोफिलिया रोग के वाहक स्त्री (carrier
woman) से होती है तो इन दोनों
से उत्पन्न मादा संतानों में 50% सामान्य एवं 50% हीमोफिलिया रोग के वाहक होंगे जबकि नर संतानों में 50% सामान्य एवं 50% हीमोफिलिया रोग से
ग्रस्त होंगे ।
इसके विपरीत अगर किसी सामान्य स्त्री का विवाह हीमोफिलिक
पुरुष के साथ होता है तो F
पीढ़ी में सभी पुत्रियाँ
सामान्य, परंतु रोगवाहक होंगी तथा
सभी पुत्र सामान्य होंगे । इन दोनों परिस्थितियों
में मादा संताने रोगग्रस्त नहीं होती है, क्योंकि दो X क्रोमोसोम में एक सदा सामान्य एवं प्रभावी रहता है ।
BY :- A. KUMAR
.jpg)
Comments
Post a Comment
Thank you visit for blogs