मानव में लिंग निर्धारण ( SEX DETERMINATION IN HUMANS ) :- मनुष्य में 46 क्रोमोसोम 23 जोड़े में व्यवस्थित रहते हैं । इनमें 22 जोड़े क्रोमोसोम नर एवं मादा दोनों में एक ही समान होते हैं जिन्हें अलग क्रोमोसोम या ऑटोसोम कहा जाता है तेइसवाँ जोड़ा भिन्न प्रकार का होता है , जिसे लिंग- क्रोमोसोम कहते है । ये दो प्रकार के होते हैं- X और Y X क्रोमोसोम लंबा और छड़नुमा ( rod-shaped) होता है , Y क्रोमोसोम अपेक्षाकृत बहुत छोटे आकार का होता है । नर में X और Y दोनों लिग क्रोमोसोम मौजूद होते हैं , पर मादा में Y क्रोमोसोम अनुपस्थित होता है । उसके स्थान पर एक और X क्रोमोसोम होता है , अर्थात मादा में दो X क्रोमोसोम लिंग-क्रोमोसोम के रूप में होते हैं । ये X और Y क्रोमोसोम ही मनुष्य में लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी होते हैं । जैसा कि आप जानते है कि युग्मको ( gametes) के निर्माण के समय अर्धसूत्री विभाजन होता है इसके फलस्वरूप X और Y क्रोमोसोम अलग-अलग युग्मकों में चले जाते हैं । इससे शुक्राणुओं या तर युग्मको के दो प्रकार हो जाते है - X क्रोमोसोमसहित एवं Y क्रोमोसोम सहित यानि 50 प्रतिश...